back |
Office Business Center
विश्लेषण -
एक विस्तृत विश्लेषण के द्वारा आपके निवेश की सुरक्षा का निर्धारण l . आपके क्षेत्र में एक कार्यालयीन व्यापार केन्द्र के बाज़ार की संभावना जानने के लिए हेतु सामान्य सर्वेक्षण l
आपके अधिकार में विस्तृत मुक्त उपयोगी संपत्ति है और/अथवा आप एक कार्यालयीन व्यापार केंद्र शुरू करने का इरादा कर रहे हैं l इसका उत्तर यह है कि एक कार्यालयीन व्यापार केंद्र एक समझदारी भरा निवेश है, हम आपको एक व्यापक विश्लेषण प्रदान करता है l एक कार्यालयीन व्यापार केंद्र की सफलता के लिए विभिन्न कारक निर्णायक होते हैं l हमारे अनुभव के कारण, हम आपके सहयोग से तथा आर्थिक संस्थाओं के साथ ही आपके क्षेत्र के प्रतिपादकों से चर्चा करके हम एक गूढ़ बाज़ार विश्लेषण को विकसित करते हैं l
निष्कर्ष : व्यापार सारांश
यथार्थ रूप देना -
हम अपने परामर्श के अनुसार संपूर्ण प्रशासन के दौरान आपके साथ सुझाई हुई परियोजना अथवा आपके द्वारा चाही गयी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं l
हम आपके व्यापार केंद्र के लिए योजना निर्माण तथा क्रियान्वयन का प्रबंधन करते हैं l परामर्श केंद्र एवं समन्वय केंद्र के रूप में हम क्रियान्वयन की प्रक्रिया में में लगातार सम्मिलित रहते हैं l यह सभी महत्त्वपूर्ण बातों (निर्माण ठेकेदार, शिल्पी, निर्माण प्रबंधन) तथा वर्त्तमान में अन्तर्निहित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर होता है l वास्तविक उद्देश्य एवं भूमिका का निर्धारण आप निश्चित करते हैं l यह परामर्श के समय से " टर्न-की ठेके " (Turnkey Contract) के अर्न्तगत निर्मित कार्यालयीन व्यापार केंद्र के हस्तांतरण तक विस्तृत हो सकता है l सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न जिस पर हम विशेष ध्यान देते हैं, वह है - विवेकपूर्ण तथा व्यवहारिक ढंग से विस्तृत उपयोगी संपत्ति का "खंडों में विभाजन " करना एवं आवश्यक बुनियादी ढांचे तथा तकनीकी का निर्माण करना l हम आपको पूर्ण विकास प्रक्रिया के दौरान सहूलियत प्रदान करते हैं, ताकि योजनानुसार समस्त कदम – दक्षतापूर्ण ढंग से, निर्धारित समय पर तथा बजट के अनुसार कार्यान्वयित किये जा सकें l

शिक्षण ( कोचिंग )
केंद्र प्रबंधन एवं संचालित व्यापार के कर्मचारियों का परामर्श तथा शिक्षण (कोचिंग) l
एक कार्यालयीन व्यापार केंद्र की सफलता अधिकांशतः सह्कर्मिओं या सह्कर्मनिओं के गुणों पर निर्भर करती है l इस उद्देश्य से तकनीकी, प्रबंधन एवं ग्राहक की देखरेख के क्षेत्र में परामर्श तथा प्रशिक्षण इसका आधार बनता है l कार्यविधि अनुकूलन, समझौते का मसौदा बनाना, भागीदारी हेतु संपर्कों तथा आर्थिक संस्थाओं का चुनाव भी हमारे क्रिया कलापों से सम्बद्ध है l प्रस्ताव को निरंतर बेहतर बनाने तथा बाज़ार प्रक्रिया में एक दक्षतापूर्ण सुधार लाने से दीर्घकालीन आर्थिक सफलता सुनिश्चित होती है l बदलते हुए नए बाज़ार तथा ग्राहक की ज़रूरतों को सही समय पर पहचानना एवं उन्हें क्रियान्वित करना अनिवार्य है l लायसेंस एवं व्यापार समूह (वी.एस.बी.सी.) की एक सदस्यता, गुणवत्ता आश्वासन के पूरक के रूप में सहायक होती है तथा एक व्यापार समूह नेटवर्क में विश्वव्यापी नेटवर्क बनाने में सहायता करता है l
|
|
|